फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिटायर्ड रेलकर्मी हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर में सेवानिवृत्त रेलकर्मी हत्याकांड के साजिशकर्ता दिनेश चौहान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मनकापुर के भरहूं गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी पाटेश्वरी चौहान (80) की 19 जुलाई को घर के बरामदे में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश की और 24 जुलाई को वारदात का खुलासा कर पाटेश्वरी की पौत्री रिंका चौहान के साथ ही सलमान व अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली थी। रिंका ने संपत्ति की लालच में अपने दोस्त दिनेश चौहान निवासी परसापुर महरौर गांव, वजीरगंज के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी।
प्रभारी निरीक्षक मनकापुर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि फरार चल रहे दिनेश चौहान को बृहस्पतिवार दोपहर टिकरी जंगल में शंभूनगर बुटहा सम्मय माता स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें