फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कटान से नदी में समाया आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 29 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। सरयू के कटान में गढ़ी प्रथम का निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भी पानी में समा गया। आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत 16 बच्चों को जूनियर हाईस्कूल गढ़ी माझा में शिफ्ट कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम ने बताया कि केंद्र के भवन की छत नहीं पड़ी थी। इसलिए बच्चों को प्राथमिक विद्यालय गढ़ी द्वितीय के एक कमरे में पढ़ाया जा रहा था। सुपरवाइजर सरिता के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पहले से ही निष्प्रयोज्य था और उसमें मवेशी बांधे जाते थे। अब प्राथमिक विद्यालय का कक्ष कटान में समाने के बाद बच्चों को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें