बलरामपुर। स्कूल गेम्स और माध्यमिक खेल समिति की तरफ से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के विद्यार्थियों ने योगासनों का प्रदर्शन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर मृदुला आनंद की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने किया। सब जूनियर वर्ग में बलरामपुर के आनंद त्रिगुणायत पहले, बलरामपुर की मानसी द्वितीय और बहराइच की दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में बलरामपुर के विवेकानंद, माही मिश्रा व बहराइच की राधा ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में बलरामपुर के भानु कैराती व आफरीन कुरैशी विजेता बनीं।
विजेताओं को जिला क्रीड़ा सचिव ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल ने बताया चयनित खिलाड़ी तीन अक्तूबर को अयोध्या में आयोजित प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में योगाचार्य डाॅ. रेखा मिश्रा, श्रावस्ती के योग शिक्षक कमलेश कुमार वर्मा ने भूमिका निभाई। इस अवसर खेल शिक्षक मदन लाल, नवीन पाल, अर्पण पांडेय, सईद अहमद, बीएचयू के योगाचार्य अभय शंकर कुरील, पंकज पांडेय, उमेश तिवारी, नसीम अहमद व प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।