फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की जान गई

Wed, 08 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सत्य नारायण तिवारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालकर साइकिल से लौट रहे सत्यनारायण तिवारी मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोतीगंज के सोठिया सुमेरी गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी (60) मंगलवार शाम कैमी चौराहा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालने गए थे। परिजनों के अनुसार, रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोतीगंज-कहोबा मार्ग पर बिगहैया गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण को मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें केजीएमयू रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पत्नी माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अतिरिक्त निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें