फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। मसकनवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। चौकी प्रभारी मसकनवा अरुण कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान मनोज कुमार (27) पुत्र भागीरथी निवासी सोहिला छपिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवक किसी प्राइवेट वाहन का ड्राइवर था। गुरुवार को देर रात रेलवे स्टेशन की लाइन पार करते डाउन ट्रैक पर आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एंबुलेंस से मनोज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें