फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. अनीता की अवधी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन

Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मरीज से अवधी में बात करतीं डॉ. अनीता मिश्रा व अमिताभ बच्चन की पोस्ट। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। “हथवा झनझनात हय... पेटवा गड़गड़ात हय... पेटवा मरोड़त हय... जिवा घबरात हय...” गोंडा के नर्सिंग होम में जब मरीज अपनी तकलीफ इस ठेठ अवधी में बताते हैं तो वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा को इसमें बीमारी से ज्यादा अपनापन नजर आता है। दक्षिण भारत से गोंडा आईं डॉ. अनीता ने यहां की बोली को न सिर्फ सीखा, बल्कि मरीजों से संवाद का माध्यम भी बना लिया। उनकी इसी पहल को अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया मंच से सराहा है।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अवधी में लिखी कविता सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- “एक ठो चैनल पे, अवधी बोले देख भैया, का बतावें तोहका, मजा आई गवा भैया, हंसत हंसत, पगराए गए लोट पोट हम तो, पेटवा में दरद मारे, अब का बताई तुमको।” पोस्ट के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है। बिग बी की पोस्ट के बाद डॉ. अनीता की अवधी को लेकर की जा रही कोशिश चर्चा में आ गई है।
मरीज की भाषा में बात तो आधा दर्द कम
पटेल नगर में नर्सिंग होम संचालित करने वाली डॉ. अनीता मूल रूप से कर्नाटक के मंगलूरू की रहने वाली हैं। कन्नड़ और तुलु भाषी माहौल में पली-बढ़ीं और कर्नाटक में ही शिक्षा प्राप्त करने के बाद डॉ. पुन्योदय मिश्र से विवाह के बाद गोंडा आईं। यहां की भाषा व संस्कृति उनके लिए बिल्कुल अलग थी। शुरुआत में अवधी समझना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के बजाय सीखने का अवसर माना। करीब 23 वर्ष से गोंडा में चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. अनीता अब मरीजों से सहज अवधी में बातचीत करती हैं। उनका मानना है कि डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद जितना सहज होगा, मरीज अपनी परेशानी उतनी ही आसानी से बता पाएगा। अपनी भाषा में बात होने से मरीज को अपनापन मिलता है और डॉक्टर पर भरोसा भी बढ़ता है।
विज्ञापन

‘अवधी सीखना जीवनभर का सफर’
हाल ही में डॉ. अनीता ने अपनी 23 वर्षों की भाषाई और सांस्कृतिक यात्रा से जुड़ा एक मिनट 41 सेकंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। इसमें उन्होंने अवधी की मिठास और अपने अनुभवों को साझा किया है। डॉ. अनीता ने अवधी को केवल बोलचाल तक सीमित नहीं रखा। सोशल मीडिया पर वह अवधी भाषा, संस्कृति और गोंडा के लोकजीवन से जुड़े वीडियो साझा करती रहती हैं। वर्ष 2022 में ‘क्लासिक मिसेज इंटरनेशनल’ का खिताब जीत चुकीं डॉ. अनीता ने वीडियो के अंत में अवधी और गोंडा के प्रति अपने लगाव को ‘जय अवधी! जय गोंडा!’ के संदेश के साथ व्यक्त किया है।

मरीज से अवधी में बात करतीं डॉ. अनीता मिश्रा व अमिताभ बच्चन की पोस्ट। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें