फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधूरी तैयारियों के बीच 168 क्विंटल से धान खरीद की बोहनी

Mon, 04 Nov 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अधूरी तैयारी के बीच सोमवार से जिले में मूल्य समर्थित धान की खरीद का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन तीन किसानों से 168 क्विंटल धान खरीद के साथ इसकी बोहनी हुई। पहले दिन ही विपणन विभाग की ओर से खरीद संबंधी तैयारियां पूरे होने के किए गए दावे कागजी साबित हुए। इस दौरान कई खरीद केंद्रों पर बारदाना के साथ पेयजल तक की कोई व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बार जिले में 97 क्रय केंद्रों के माध्यम से 1.02 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। इसकी शुरूआत सोमवार को नवीन गल्ला मंडी पर बने सेंटर पर किसान दीपक कुमार उपाध्याय ने 50 क्विंटल धान बेचने के साथ की। केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने धान बेचने पहुंचे किसान का स्वागत फूल माला पहना कर किया। इसके बाद इसी केंद्र पर किरन देवी ने 20 क्विंटल व देर शाम तक एक अन्य किसान से 98 क्विंटल कुल 168 क्विंटल धान की खरीद हुई।
खरीद से जुड़ी तैयारियां पूरी न होने के कारण कटरा बाजार के राजकीय धान क्रय केंद्र वीरपुर में खरीदे गए धान को भंडारित करने के लिए बारदाना (बोरों की गांठें) तक नहीं पहुंची। साथ ही पेयजल के इंतजाम भी नदारद मिले। केंद्र प्रभारी कृष्णकुमार तिवारी ने बताया कि खराब को नल ठीक कराने के लिए नगर पंचायत कर्मी को पत्र भेजा गया है। परसपुर के चरहुंआ मोड़ पर परसपुर ए व परसपुर बी के नाम से बने दो खरीद केंद्रों पर पहले दिन कोई भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। इसी तरह साधन सहकारी समिति त्योरासी के केंद्र प्रभारी प्रवीण शुक्ल ने बताया कि सोमवार देर शाम तक कोई भी किसान केंद्र पर अपना धान बेचने नहीं आया।
विज्ञापन




वहीं, तमाम प्रचार प्रसार के बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए अभी तक जिले के सिर्फ 606 किसानों ने ही अपना पंजीकरण करवाया है। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट अथवा मोबाइल एप डाउनलोड करके भी घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड अनिवार्य होगा। बताया कि पूरी तैयारी के साथ सोमवार से सभी 97 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो गया है। निगरानी के लिए केंद्रवार लेखपाल व अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें