फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिता के साथ ही बेटों का भी बढ़ गया था मन, बिहार के नेताओं की करते थे नकल

Thu, 25 Jul 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मुख्य आरोपित उदयभान सिंह के साथ ही उसके बेटों का भी मन काफी बढ़ा था। बिहार के दबंग नेताओं की तर्ज पर उनका व्यवहार रहा है। महिलाओं के प्रति आचारण भी ठीक नहीं था। महिला सिपाहियों तक से छींटाकशी कर चुके हैं।
विज्ञापन

उदयभान के बेटों ने पसका मेले में तैनात महिला सिपाहियों से गलत व्यवहार किया था, जिस पर पुलिस उन्हें थाने भी लाई थी। तब स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से उन्हें थाने से छोड़ दिया गया। वे सियासी आकाओं की आंखों के तारे थे, तभी तो पाॅक्सो जैसी एफआईआर में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। अब पुलिस फिर से पाॅक्सो की फाइल खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें