गोंडा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों और वोट चोरी के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक समीक्षा कराई जाए। निर्वाचन आयुक्तों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों को सार्वजनिक करने और जांच में किसी तरह की अनियमितता मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग भी की गई। इस दौरान शिवकुमार दुबे, प्रमोद मिश्र, जलील खान, अनीश नाना, सुकई भारती, त्रिलोकी नाथ तिवारी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, रिजवान आदि मौजूद रहे। (संवाद)