फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आधार में हेराफेरी करके मतदाताओं के नाम बढ़ाने का आरोप

Tue, 06 Jan 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई कि पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेरफेर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अपात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमोद मिश्र ने विशेष रूप से परसपुर के ग्राम लोहंगपुर का उदाहरण दिया। उनका दावा है कि कई ऐसे नाम सूची में शामिल किए गए हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष की मानक आयु पूरी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से गड़बड़ी की जा रही है। कांग्रेस नेता मो. इमरान खान ने झंझरी के बड़गांव ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में पूर्व जिलाध्यक्ष की बातें सही पाए जाने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
दावे और आपत्तियों का निस्तारण

लेखपाल संघ के मंत्री आत्माराम वर्मा ने बताया कि सात ग्राम पंचायतों के दावे और आपत्तियों की जांच की गई। जांच में लगभग 150 मतदाता पात्र पाए गए। जबकि 190 अपात्र नाम सूची से हटाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित मियाद के भीतर पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें