फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जान दी

Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव विशंभरपुर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। गांव निवासी केदारनाथ तिवारी के बेटे पवन कुमार तिवारी (28) की पत्नी मायके में थी। शुक्रवार रात उसने पत्नी को फोन किया। तभी दोनों में झगड़ा हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर पवन ने देर रात घर के अंदर कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें