फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑलराउंडर आदित्य मुंबई में दिखाएंगे दमखम

Sun, 21 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज/गोंडा। जिले का ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य मुंबई में चौके छक्के लगाने के साथ अपनी फिरकी का जादू दिखाएगा।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अकौनी निवासी किसान के बेटे का चयन रणजी ट्राॅफी के लिए मुंबई की अंडर-23 की टीम में हुआ है। वह 21 जनवरी रविवार से दिल्ली व मुंबई के बीच शुरू होने वाले सीके नायडू ट्राॅफी में दमखम दिखाएंगे।
अकौनी के किसान गोरख सिंह के बेटे आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि क्रिकेट में है। पहले जिले में रहकर प्रैक्टिस करता था, फिर वह अपने चाचा के साथ मुंबई चले गए।
विज्ञापन

वहां नौ साल के कड़े संघर्ष के बाद उनका चयन मुंबई क्रिकेट अंडर-23 टीम में हुआ है। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम, शिवाजी पार्क और सचिन तेंदुलकर के होम ग्राउंड एमआईजी क्लब में प्रशिक्षण लिया।
इसके पहले मुंबई क्रिकेट क्लब और अंडर-16 व अंडर-18 के रूप में कई टूर्नामेंट खेल चुके हैं। अब अंडर-23 के तहत खेलेगा। आगामी मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम में उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

हाल ही में वह गोंडा आए थे, लेकिन अब टूर्नामेंट खेलने मुंबई पहुंच गए हैं। टीम में चयनित होने पर क्षेत्र के सतीश त्रिपाठी, प्रधान दिनेश पाठक, डॉ. रामनरेश सिंह, समरजीत सिंह, साधू सिंह, हाकिम सिंह आदि ने खुशी जताई तथा उनके पिता को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर फूल माला के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें