गोंडा। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शनिवार को 35 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी बच्चे अनुपस्थित रहे। 64.52 प्रतिशत विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दी।
प्रधानाचार्य डॉ. सुमेधा पांडेय ने बताया कि शनिवार को 3,624 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। मगर 2,339 अभ्यर्थी ही शामिल हो सके हैं। वहीं, 1,285 अभ्यर्थी बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं।
हालांकि परीक्षा छोड़ने की एक बड़ी वजह भीषण ठंड बताया जा रहा है।
वहीं शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से परीक्षा कराई गई है। इस दौरान परीक्षा के पैटर्न व पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थी बच्चों ने अपनी राय साझा की है।
साथ ही सवालों के स्तर को बताया। सुबह साढ़े 11 से एक डेढ़ बजे तक दो घंटे की परीक्षा कराई गई। प्रश्न पत्र में कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें मानसिक योग्यता, गणित व हिंदी आदि से प्रश्न पूछे गए थे।