फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को फटकारा

Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कु मार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। शनिवार को विभाग के मंडलीय समीक्षा बैठक में कृषि योजनाओं की खराब प्रगति पर कृषि मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों की चेतावनी दी कि या तो कार्य करो या फिर जहां चाहो जा सकते हो। उन्होंने अधिकारियो को सुधार लाने के साथ कागज के बजाए वास्तव में कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह शनिवार को 11.30 बजे कृषि भवन पहुंचे। उन्होंने वहां उप कृषि निदेशक के कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने डीबीटी योजना के तहत किसानों को काफी कम बीज उठाए जाने पर नाराजगी जतायी। इस पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस योजना के जरिये पात्र किसानों को ही बीज दिये जाने की व्यवस्था।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने किसानों के बीज लेने के बिलों को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रचार-प्रसार कराओगे तभी तो किसान आएंगे। इस कार्य के लिए लगे बीटीएम को समय से मानदेय न मिलने की बात बताए जाने पर उन्होंने डीडी कृषि श्रवण कुमार से पूछा कि ये लोग कार्य कर रहे हैं या नहीं।

नहीं आने पर क्या कार्रवाई की, इसकी जानकारी ली। विभाग की ओर से कृषि योजनाओं के बावत पर्याप्त बुकलेट न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।

विभाग के अधिकारियों की ओर से जिला व मंडल स्तर पर कृषि मेला न कराए जाने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।

कृषि मंत्री ने विभाग में साफ-सफाई न होने पर संयुक्त कृषि निदेशक से पूछा कि रोज नहाते हो कि नहीं, जब मिला कि नहाता हूं।

इस पर कहा कि खुद नहा कर साफ रहते हो तो फिर कार्यालय में सफाई क्यों नहीं है। बीज प्र्रदर्शन की जानकारी ली। कृषि योजनाओं की मौके पर जाकर जानकारी न लेने व कार्य प्रगति की समीक्षा में ढिलाई व मॉनीटरिंग में लापरवाही पर संयुक्त कृषि निदेशक आरसी शुक्ला को फटकार लगाई।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि कार्य ठीक से करो नहीं तो अलग हो जाओ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विभाग के चतुर्थ श्रेणी के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए।

उन्होंने बहराइच डीडी अनिल सागर व श्रावस्ती के उप कृ षि निदेशक बद्रे आलम को भी फटकरा। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें