फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद बनेगी एलबीएस चौराहे से बस स्टॉप तक की सड़क

विज्ञापन
गोंडा के एलबीएस से बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। दस साल से बस स्टॉप तक जाने के लिए जर्जर सड़क की स्थिति अब दूर होगी। नगर पालिका परिषद ने सड़क को संवारने की योजना तैयार की है, शहर की यह सड़क सबसे अहम है और हर दिन दस हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। सड़क की स्थिति यह है कि वहां रोड़े ही मिलते हैं, सड़क तो खोजने पर भी नहीं मिल रही। शहर को संवारने की मुहिम कर रही नगर पालिका के लिए इस सड़क की स्थिति चुनौती बनी हुई थी। सड़क को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग से आगणन तैयार कराया और 90 लाख से निर्माण कराने की योजना को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

शहर को संवारने के लिए नपाप ने कई परियोजनाएं शुरू कर रखी हैं। अभी बीते दिनों पोस्ट ऑफिस से तहसील सदर को जाने वाली सड़क के निर्माण की स्वीकृति हुई थी, इसके बाद बस स्टाप की रोड़ को संवारने की पहल एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पूर्व में मिश्रौलिया चौकी से एक सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन बस स्टॉप की सड़क जर्जर अवस्था में ही रही। गोंडा-लखनऊ हाईवे से जुड़े होने के साथ ही यह सड़क अयोध्या मार्ग से भी जुड़ा है।
लखनऊ, अयोध्या, बस्ती आदि जिलों से आने वाली सरकारों बसों के साथ ही बस स्टॉप तक जाने वाले वाहन इसी जर्जर रोड से गुजरते हैं। बहराइच रोड के साथ ही कई मोहल्लों और मंडी को यही सड़क जोड़ती है। दस साल पहले इस सड़क को दुरुस्त कराया गया था, लेकिन उस समय भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया था। बीच में एक-दो बार ईंट व मिट्टी से समतल करने का प्रयास तो हुआ लेकिन चंद रोज में ही सड़क गड्ढों में बदल गई। अब 90 लाख रुपये की योजना को मंजूरी मिली है। निर्माण के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राहगीरों की राह होगी आसान
बस स्टाप तक की सड़क ऐसी है कि गैर जिलों से सवारी लेकर आने वाले वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। गड्ढे इतने बड़े हैं कि राहगीरों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आए दिन हादसों के शिकार भी लोग होते रहते हैं। अब सड़क के निर्माण हो जाने से हर दिन आवागमन कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। लोगों में सड़क को लेकर उत्साह है।
जर्जर सड़क से जूझते रहे लोग, निर्माण की पहल से खिले चेहरे
शहर के बस स्टॉप तक की रोड़ के जर्जर होने से कई सालों से लोग जूझ रहे थे। शहर के रानीपुरवा निवासी अधिवक्ता रघुनंदन शुक्ल कहते हैं कि यह सड़क काफी अहम थी लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। सदर विधायक व नगर पालिका परिषद की यह पहल काफी सराहनीय है। सड़क को बहुत पहले ही बन जाना चाहिए था। जानकी नगर के राजमंगल सिंह कहते हैं कि सड़क पर वाहन लेकर जाने की हिम्मत नहीं पड़ती है, सड़क बन जाए तो बहुत ही बेहतर कदम होगा। दुकानदार शिव कुमार मिश्र कहते हैं कि सड़क के जर्जर होने कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। बारिश में तो तालाब जैसा हाल हो जाता है, इसके बनने से कई तरह की समस्या है। विकास शुक्ल ने कहा कि यह अच्छी पहल है। पूरे शहर की सबसे अहम सड़क का यह हाल था कि लोग परेशान थे। इसका निर्माण काफी अहम है।
सड़क के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही बस स्टॉप की सड़क का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए सदर विधायक व जिलाधिकारी का प्रयास सराहनीय है। शहर की हर सड़क को सुधारने की पहल हो रही है। यह शहरवासियों के लिए अच्छी पहल है। -उज्मा राशिद, चेयरमैन नपाप
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें