फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी का गला दबाने के बाद लगाया था करंट

Tue, 23 Sep 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर।
विज्ञापन

राजापुर के कुम्हारन पुरवा निवासी मंगल प्रसाद (58) व उनकी बेटी संगीता (28) की हत्या के आरोपी पति पति पवन कुमार प्रजापति निवासी बक्सैला, उमरीबेगमगंज को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि पत्नी के बदले रुख से वह आहत था। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात दोनों के शव घर लाए गए। मंगलवार सुबह दिल्ली से लौटे पाटनदीन ने अपने भाई मंगल प्रसाद व भतीजी संगीता का सरयू नदी के डेलुआघाट पर अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संगीता की गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई है। करंट लगाने की भी पुष्टि हुई है। मंगल प्रसाद की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। विसरा प्रिजर्व किया गया। कारणों का पता लगाने के लिए गोरखपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें