नवाबगंज (गोंडा)। लौव्वा बीरपुर गांव के डिहवा मजरा निवासी तिलकराम (35) ने शुक्रवार को नागिन के गाने की धुन पर डांस किया था। परिजनों ने इसका वीडियो भी बनाया था। शनिवार सुबह तिलकराम को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें नवाबगंज सीएचसी लेकर गए। जहां से अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की पूरे क्षेत्र में न सिर्फ चर्चा है बल्कि तिलकराम के नागिन डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। तिलकराम की हालत अब ठीक हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (संवाद)