फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थार में टक्कर मारने के बाद धमकाया तो छीनी राइफल

Fri, 27 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी। मीरपुर यूसुफ गांव निवासी बबलू यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह अपनी थार गाड़ी से विक्रमजोत से घर लौट रहे थे। रास्ते में इस्माइलपुर स्थित ढाबा के पास पीछे से आ रहे थार चालक ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वाहन चालक लोलपुर निवासी करन सिंह ने उनके सीने पर राइफल तान दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बबलू ने हिम्मत करके आरोपी से राइफल छीन ली। इसके बाद आरोपी वहां से अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। बबलू ने राइफल थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दी। राइफल में मैगजीन लोड थी, जिसमें 10 कारतूस थी। बबलू के मुताबिक हिम्मत नहीं जुटाई होती तो जान गंवानी पड़ती। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बबलू यादव की तहरीर पर आरोपी करन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राइफल को दाखिल करके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें