गोंडा। अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय ने बताया कि अपर आयुक्त कमलेश कुमार के द्वारा अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
इसे लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला और मांगों का ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में अपर आयुक्त के न्यायिक निर्णयों की जांच कराने व कदाचार तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देेने वालों में अजय शंकर श्रीवास्तव, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, रामशंकर पांडेय, मनीष पांडेय, महेंद्र सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद, विष्णु दूबे, वीपी तिवारी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।