फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सुरक्षा की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजनौर की अदालत में हुए गोलीकांड के बाद यहां कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें कलेक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सभागार में संयुक्त सभा की बैठक की। जिसमें लिए गए निर्णय के बाद मंगलवार को अधिवक्ताओं को प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। अधिवक्ताओं ने डीए को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिजनौर की अदालत में हुए गोलीकांड का हवाला देते हुए यहां कलेक्ट्रेट परिसर में सभी गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसी टीवी कैमरा लगाते के साथ ही गेट पर सुरक्षा लगाने व कलेक्ट्रेट में आने वाले वाहनों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने एनआईसी के समीप जर्जर शेडों की मरम्मत कराने व बार एसोसिएशन परिसर में विधायक निधि से दिए गए अधिवक्ता शेड के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव, फौजदारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय, अजय विक्रम सिंह, गोकरनाथ पांडेय, विंदेश्वरी प्रसाद दूबे, राधेश्याम ओझा, गंगा प्रसाद मिश्र, अनिल कुमार सिंह, साकेत मिश्र, जगदीश सिंह, विवेक कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, अवधराज सिंह, राधेश्याम मिश्र महंत व रामजी पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें