फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलाें ने दी चेतावनी

Mon, 03 Aug 2015 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें शासन से ग्राम न्यायालय की स्थापना का निर्णय वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले अधिवक्ताओं ने बैठक कर मांग पूरी होने पर अम्बेडकर चौराहे पर चक्का जाम करने का फैसला लिया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में एसोसिएशन के सभागार में बैठक हुई।

जिसमें तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने 5 अगस्त तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। बार संघों के अध्यक्षों ने कहा कि अम्बेडकर चौराहे पर चक्का जाम कर प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह से मिलकर शासन से ग्राम न्यायालय स्थापना का निर्णय वापस लेने का अनुरोध करेगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा। जिसमें ग्राम न्यायालय स्थापना का निर्णय वापस लेने की मांग की गई है। प्रदर्शन में गोकरननाथ पांडेय, सच्चिदानंद मिश्र, रामकरन मिश्र, रविचंद त्रिपाठी, रविप्रकाश पांडेय, बसंत शुक्ल, इन्द्रजीत सिंह, कौशल किशोर पांडेय, विजय कुमार सिंह, संगमलाल दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें