फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर सोमवार को आठवें दिन भी संघ का धरना जारी रहा। न्यायिक कार्य से विरत रह कर धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्ण बल्देव शुक्ल व संचालन सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। इसके बाद भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
धरने को संबोधित करते हुए मुंसिफ अदालत स्थापना संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा कि जब तक अदालत की स्थापना नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त से प्रारंभ होने वाली जन जागरण यात्रा कुछ कारणवश स्थगित कर दी गई है।

27 अगस्त को संघर्ष समिति की बैठक के बाद प्रारंभ की जाएगी। संघ के मंत्री हृदय नरायन मिश्र ने कहा कि गोंडा में वकालत कर रहे करनैलगंज क्षेत्र के अधिवक्ताओं से हमारी अपील है कि वह स्वार्थी साथियों के बहकावे में न आएं। अपनी तहसील में स्थापित होने वाली अदालत का समर्थन करें।
विज्ञापन


इस दौरान राम सुरेश तिवारी, करमचंद मिश्र, अरविंद शुक्ल, संजय मिश्र एवं दुर्गा बक्श सिंह आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें