फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने लगाया जाम

Tue, 04 Aug 2015 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। मानव श्रंखला बनाकर जाम लगाने से चौराहे से होकर जाने वाले सभी मार्ग बंद कर देने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र ने बताया कि ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में तमाम अधिवक्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर नारेबाजी की और एक घंटे तक मार्ग जाम रखा।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार एवं महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र तथा आनंद राज सिंह ने किया। मार्ग जाम होने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को मांगों का ज्ञापन देकर ग्राम न्यायालय की स्थापना के नोटिफिकेशन को रद करने की मांग की गई।
विज्ञापन


गोकरनाथ पांडेय, राम करन मिश्र, रविचंद्र त्रिपाठी, फौजदारी बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय, महामंत्री वसंत शुक्ल, इंद्रजीत सिंह, सुरेश  त्रिपाठी,कौशल किशोर पांडेय, विजय कुमार सिंह, संगमलाल दूबे,जगदंबा प्रसाद  पांडेय, गंगा प्रसाद मिश्र, ब्रह्मानंद सिंह, रमाकांत पांडेय, अशोक तिवारी, मो.नसीम खान, मो.असलम खान, अलंकार सिंह ने संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि वादकारियों की हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें