फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केस दर्ज न होने से वकीलों में आक्रोश

Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कचहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और डीएम के प्रतिनिधि सीआरओ को ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने, आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कचहरी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव के भाई पवन श्रीवास्तव की ओर से तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सभा, जुलूस व प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय और संचालन महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल व संतोष कुमार पांडेय ने किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष केके पांडेय, बिंदेश्वरी दूबे, रवि प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय, राम बुझारथ द्विवेदी, रितेश यादव, विनय मिश्र, भगौती प्रसाद पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, गौरी शंकर चतुर्वेदी, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, रवि कुमार तिवारी, लाल बिहारी शुक्ला, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 50 लाख मुआवजे की मांग
गोंडा। हिरासत में अधिवक्ता की मौत के मामले में बार काउंसिल के उपाध्यक्ष जय नरायन पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मामले को गंभीर मानते हुए जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी मांग की है। उपाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से पूरे मामले की जानकारी की। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें