फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Sat, 18 Feb 2023 05:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम न्यायालय की स्थापना प्रकरण के विरोध और अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को जारी रही। कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर सैकड़ों वकीलों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र और संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष पांडेय ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना मुख्यालय से अन्यत्र किया गया, और इस प्रकरण से संबंधित आंदोलन के दौरान कोतवाली नगर में अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी अभियोग वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन उग्र हो सकता है।
विज्ञापन

सभा को पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, दीनानाथ त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री राम बुझारथ द्विवेदी, मनोज कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर संगमलाल द्विवेदी, बिंदेश्वरी दूबे, केके पांडेय, परशुराम मिश्र, अवधेश शुक्ल, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें