फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई में 11 जुलाई तक हो सकेंगे प्रवेश

Tue, 08 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कम दाखिले के चलते उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से 11 जुलाई तक प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। आठ जुलाई तक प्रवेश से वंचित रहने वाले पहले चरण के चयनित अभ्यर्थियों अपने शैक्षणिक अभिलेखों के साथ ही निर्धारित तिथि तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर और तरबगंज आईटीआई में पहले चरण में 1,368 अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया। मगर पांच जुलाई तक महज 102 अभ्यर्थियों ने राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश लिया है। हालांकि परिषद की ओर से प्रवेश के लिए आठ जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद कम दाखिले हुए हैं।
करनैलगंज आईटीआई प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि कम दाखिले को लेकर वंचित अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए परिषद से मांग की थी। मंगलवार को परिषद की ओर से दाखिले के लिए 11 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की है। ऐसे में अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्र व अंकपत्रों व उसकी एक-एक छात्रा प्रति व दो फोटो के साथ निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में चयन के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में अब तक प्रवेश से वंचित रहने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले को मिले थे 4301 आवेदन

जिले मेंराजकीय आईटीआई की कुल 1,768 सीटों की तुलना में जिले को 4,301 आवेदन मिले थे। इस पर पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। हालांकि पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिषद की ओर से दूसरी लिस्ट जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें