फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई में कल तक होंगे प्रवेश

Tue, 01 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आईटीआई प्रवेश परीक्षा की प्रथम काउंसिलिंग के बाद जारी पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी अब तीन अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने बताया कि छूटे अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का समय बढ़ाया गया है। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की थी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों के फोन पर मेसेज भी भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया वह तीन अगस्त तक संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि जिनका नाम मेरिट लिस्ट में है, उन अभ्यर्थियों की सूची संस्थान के सूचना पट पर भी चस्पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें