फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय में एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोंडा/बलरामपुर। बलरामपुर स्थित नवस्थापित मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जनपदों के 167 महाविद्यालयों में एक जुलाई से स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने इसके लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है।



कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने वर्चुअल प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी कि गोंडा के एलबीएस कॉलेज सहित अन्य संबद्ध संस्थानों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को व्यक्तिगत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य होगा, जिस पर ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन सत्यापित किया जाएगा। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, तथा पहचान प्रमाण (आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं कुलपति ने बताया कि पीसीएस अधिकारी परमानंद सिंह को स्थायी कुलसचिव नियुक्त किया गया है, जो प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन




पंजीकरण के बाद मिलेगा रजिस्ट्रेशन नंबर



पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात छात्रों को विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर वे संबंधित महाविद्यालयों में अपने चुने गए पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एक जुलाई से प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन




कॉलेज स्तर पर बनेगी प्रवेश समिति



प्रत्येक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रवेश समिति का गठन किया जाएगा। समिति की अध्यक्षता संबंधित प्राचार्य करेंगे, जबकि संयोजक और वरिष्ठ शिक्षकों को सदस्य नामित किया जाएगा। यह समिति छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें