फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्रय केंद्रों पर गन्ने की उतरवाई में अवैध वसूली पर प्रशासन सख्त

Sun, 30 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोेंडा। गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से उतरवाई के नाम पर वसूली की शिकायतों पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मनकापुर, मैजापुर, कुंदुरुखी, बभनान, बलरामपुर, मोतीगनगर, रौजागांव, हैदरगढ़ व जरवलरोड चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को पत्र लिखा है। कहा है कि अगर किसानों से गन्ना उतरवाई के नाम पर किसी ने पैसे की मांग की, तो संबंधित क्षेत्रीय चीनी मिल अधिकारी व अध्यासी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने शनिवार को सहायक चीनी आयुक्त केपी सिंह के साथ महादेवा क्रय केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बात करके उनकी समस्याओं की सुनवाई की। गन्ना अधिकारी ने कहा कि गन्ना तौल एवं परिवहन व्यवस्था में किसी भी स्तर पर अतिरिक्त शुल्क या अवैध वसूली पूरी तरह प्रतिबंधित है। चीनी मिलों द्वारा संचालित किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों से लोडिंग/अनलोडिंग के नाम पर एक रुपये तक की मांग भी गैरकानूनी मानी जाएगी।यदि कोई मिल कर्मी, प्रबंधन या ठेकेदार किसानों से पैसा मांगता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों के शोषण की शिकायत मिली तो मिल प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें