फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ राहत कार्यों की देखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शासन से जिले की नामित नोडल अधिकारी महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा ने करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद नकहरा गांव के पीड़ितों से जानकारी ली और राहत सामग्री का वितरण कराया। प्राइमरी स्कूल गौरा सिंहनापुर में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से अब तक दी गई सुविधाओं की जानकारी की। स्कूल के छात्रों से भी बात की। उधर, जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जहां डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने उन्हें पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने और गांवों में पानी घटने के बाद नुकसान की छानबीन तेज हो गई है। बुधवार को जनपद के नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने बाढ़ राहत सामग्री एवं डिग्निटी किट बांटीं। साथ ही कलेक्ट्रेट में स्थापित बाढ़ राहत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर को चेक किया और कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बराबर मॉनीटरिंग करते रहें ताकि बाढ़ से ग्रामीणों को कोई समस्या न होने पाये।
साफ-सफाई व दवा वितरण जरूर कराएं
बैठक में नोडल अधिकारी ने उद्यान विभाग, बिजली विभाग, गौशाला, स्वास्थ्य विभाग, कानून व्यवस्था, खनन विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, तथा मदरसों के सर्वे, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन की संबंधित विभाग के अधिकारियों से गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ध्यान रखें कि अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बराबर मॉनीटिरिंग करते रहें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं दवा वितरण जरूर कराएं ताकि ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से समस्या न होने पाये।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, अपर उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें