फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन अलर्ट, नहीं मनेगा शौर्य व स्याह दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या मसले को लेकर होने वाले शौर्य व स्याह दिवस इस बार नहीं मनाया जाएगा। प्रशासन इसको लेकर अलर्ट हो गया है। शहर में चौक-चौराहों पुलिस लगाई गई है। तहसील क्षेत्रों में एक-एक मजिस्ट्रेट व पुलिस को अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने शौर्य व स्याह दिवस मनाने पर रोक लगा दी है। शहर में 6 दिसंबर को हर साल हिंदू संगठनों के लोग शौर्य व मुस्लिम संगठनों के लोग स्याह दिवस के रूप में मनाते थे। मगर अयोध्या मसले पर सुप्रीम फैसला आने के बाद माना जा रहा है। दोनों ही संगठनों के लोग शौर्य व स्याह दिवस को नहीं मनाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने भी रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने शौर्य व स्याह दिवस न मनाने देने का निर्णय लिया है। इस दौरान न तो जुलूस निकालने दिया जाएगा और न ही कोई सभी की जा सकेगी।
विज्ञापन

गीता जयंती पर हनुमान गढ़ी में होगा अनुष्ठान
गीता जयंती पर आठ नवंबर को हिंदू संगठन की ओर से शहर के मालवीय नगर में स्थित हनुमान गढ़ी में अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। विहिप के प्रदेश धर्मयात्रा प्रमुख राकेश वर्मा ने बताया कि आठ नवंबर को गीता जयंती के दिन मालवीय नगर हनुमान गढ़ी में शौर्य दिवस के रुप में अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगी। जिसमें विहिप, बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
06 दिसंबर को शौर्य व स्याह दिवस नहीं मनाने दिया जाएगा। इसके लिए नजर रखी जा रही है। शहर में कोतवाली नगर की फोर्स के साथ ही, डेढ़ सौ रिक्रूट सिपाहियों, पुलिस ऑफिस के पुलिसकर्मियों व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। न ही किसी को जुलूस निकालने दिया जाएगा। न ही कोई सभी करने दी जाएगी। -महेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें