30द्दस्रड्डश्च1-गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में श्री राम मंदिर शिलान्यास के दृष्टिगत पुलिस के अधिक
- फोटो : GONDA
गोंडा। श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा की। एडीजी यातायात ने समीक्षा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली। त्यौहारों की तैयारी की जानकारी ली और होटल, सराय, ढाबा, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कराने के निर्देश दिए।
डीजीपी की ओर से नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह गुरुवार को गोंडा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि पर होने वाले श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर समीक्षा की। एडीजी ने कहा कि मंदिर शिलान्यास के दौरान कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखें। इसके लिए होटल, सराय, ढाबा, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन समेत भीड़-भाड़ वाले इलकों में अभियान चलाकर चेकिंग कराएं। चेकिंग के दौरान अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें।
एडीजी ने कोविड-19, ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, कानून व यातायात व्यवस्था के साथ ही पिछले कुछ वर्षों में जनपद में घटित घटनाओं व अराजकतत्वों के संबंध अब तक की गई कार्रवाई की अधिकारियों से जानकारी ली। कोविड-19 के मद्देनजर किये जा रहे बचाव कार्यों तथा कंटेनमेन्ट जोन की स्थिति को भी टटोला। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ मनकापुर रामभवन यादव, सीओ कर्नलगंज कृपाशंकर कनौजिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।