फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं को निस्तारित करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए सोमवार को डीएम डॉ. नितिन बंसल ने विभागीय अधिकारियों व उद्यमियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने एक-एक उद्यमी की समस्या सुनी तथा उससे सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया। संतोषजनक कार्य न करने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से देवमणि से स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उद्यमियों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित हों। इसके अलावा उन्होने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी संस्थानों जहां पर क्रय-विक्रय होता है तथा प्राइवेट सेक्टर या उद्यमियों के यहां निरीक्षण करें कि उनके द्वारा जीएसटी व टीडीएस की कटौती कराई जा रही है अथवा नहीं।
तहसील मनकापुर व करनैलगंज में रिक्त भूखण्ड को अतिशीघ्र आवंटित कराने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए हैं। उपायुक्त उद्योग ने डीएम को बताया कि जैम पोर्टल पर ज्यादातर विभागों द्वारा खरीदारी नहीं की जा रही हैं। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी जैम पोर्टल से खरीददारी करें। मुद्रा योजना की समीक्षा में पता चला कि अब तक कुल 647 आवेदन मिले हैं जिसके सापेक्ष ऋण स्वीकृति की कार्यवाही चल रही हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों की विद्युत संबंधी समस्याओं को 31 अगस्त तक निस्तारित करने के निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिए हैं। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि राइस मिलर्स का भुगतान अतिशीघ्र कराएं। आईटीई के प्रिंसिपल ने बताया कि कुटीर उद्योग न होने के कारण शिक्षुओं का प्रशिक्षण नहीं हो पा रहा है इसलिए कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाय।
बैठक में सीडीओ आशीष कुमार, जॉइंट कमिश्नर एवं असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, सीएमएस एपी मिश्र, सीओ सिटी महावीर सिंह, उपायुक्त उद्योग अश्विन कुमार, व्यापारी दीपक अग्रवाल, रंगेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें