गोंडा। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन सोमवार को उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।
400 मीटर सीनियर बालक दौड़ में आदर्श प्रताप सिंह प्रथम, गोविंद यादव द्वितीय एवं अंकित कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में मनीषा सिंह प्रथम, ज्योति द्वितीय एवं सीमा तृतीय रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विशाल गुप्ता प्रथम, दीपक यादव द्वितीय एवं संजय यादव तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में विकास प्रथम, अर्पित द्वितीय एवं दुर्गेश तृतीय रहे।
400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में काजल प्रथम, आरती द्वितीय एवं संगीता यादव तृतीय रहीं। 400 मीटर की बालक वर्ग दौड़ में नीरज प्रथम, महेंद्र द्वितीय व रामू तृतीय रहे। सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में भीम प्रताप गुप्ता प्रथम, अभिषेक द्वितीय एवं प्रभात तृतीय रहे। कुश्ती के 55 किग्रा भारवर्ग में नीतीश प्रथम, अमरजीत द्वितीय एवं करमवीर तृतीय रहे। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में नेहरू स्टेडियम विजेता और झंझरी की टीम उपविजेता रही। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में नेहरू स्टेडियम विजेता व फुलवारी टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में अतुल सिंह, शांतनु विक्रम सिंह, रामजीत राम, मनोज सिंह, प्रियंका सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, विश्वजीत यादव, संदीप शुक्ल, ओमशंकर यादव, ज्योत्सना यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सूर्य नारायण तिवारी, संदीप पांडेय, रमाशंकर मिश्र, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, अशोक सोनकर, संजय सिंह उपस्थित रहे।