फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों से संपर्की छिपाए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीते लगभग एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। अब इससे निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान नहीं हो पा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि लोग अपनी पहचान छिपा रहे हैं। यहां तक कि जो लोग कोरोना संक्रमित पाये जाते हैं उन्हें भी ढूंढ़ने में बड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन अब ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कांटेक्ट ट्रेसिंग को लेकर काफी गंभीर हो गया है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि शहर में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों से कई लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। ऐसे में कांटेक्ट ट्रेसिंग की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है लेकिन ऐसा न होने से समय से टेस्ट नहीं हो पाता है। इससे कोरोना के संक्रमण का प्रसार होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
शहर के रानीबाजार, साहबगंज, पटेलनगर और सिविल लाइंस इलाके में कोरोना का प्रसार काफी चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि कई लोग बाहर के जिलों में जांच कराकर आ जाते हैं और रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर भी सूचना नहीं देते हैं। ऐसे में पोर्टल से सूचना मिलने पर उन्हें ढ़ूढ़ने में काफी परेशानी होती है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने इस पर सीएमओ से लापरवाही करने वालों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिए जिसकी भी लापरवाही सामने आयेगी तो उसके खिलाफ भी महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जो लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आते हैं और वो खुद सामने नहीं आते हैं तो बड़ी दिक्कत होती है। ऐसे लोगों से संक्रमण का भी खतरा रहता है। अब जो भी लोग कोरोना संक्रमितों के कांटेक्ट में आते हैं तो उन्हें खुद आगे आकर सूचना देनी चाहिए और कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। लापरवाहों का डाटा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें