फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्लॉक मुख्यालयों पर निवास न करने वाले बीडीओ की खैर नहीं

Sun, 18 Aug 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर निवास न करने वाले बीडीओ व वरिष्ठ अधिकारियों की खैर नहीं होगी। जिलाधिकारी व सीडीओ स्तर से जांच के बाद नदारद मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार की इस पहल को सख्ती से लागू करने पर अधिकारियों से सीधे संवाद से जनसमस्याओं का समाधान हो सकेगा। इसके लिए शासन स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के लगातार ग्राम चौपाल और संपूर्ण समाधान दिवसों पर शिकायतें आ रही है। शासन के मंशानुरूप अधिकारी समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके ब्लॉक, थाना व पंंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जानकारों का कहना है कि जिले के कई विकासखंड अधिकारी ब्लॉकों पर नहीं रुक रहे हैं। इतना ही नहीं उनके पास जिले समेत कई अहम जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में आमजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि विकास खंड पर पहले से बीडीओ के लिए आवास समेत प्रबंध किए गए हैं। वजीरगंज समेत कई ब्लॉकों में अधिकारी निवास कर रहे हैं। डीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि शासन के मंशानुरूप सभी विकासखंडों में अधिकारियों के लिए रुकने के समुचित इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में सभी अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर निवास करें। शासन की मंशानुरूप व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इससे आमजनों व अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित हो सकेगा। वहीं समस्याओं के लिए जिला मुख्यालयों तक चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें