गोंडा। बहराइच रोड के मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग के पास बने उपरगामी पुल निर्माण के दौरान पुल को बड़गांव मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम गुरुवार की सुबह से शुरू हुआ। इस लिए शहर में सुबह 6 बजे से रात दस तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
बताया कि लखनऊ से गोंडा के रास्ते बलरामपुर, सिद्धार्थनगर जाने वाले वाहनों को करनैलगंज के रास्ते परसपुरतरबगंज, नवाबगंज होते हुए मनकापुर उतरौला के रास्ते जाएंगे। इसी तरह बलरामपुर से गोंडा के रास्ते लखनऊ जाने वाले वाहन बड़गांव चौराहा होते हुए दर्जीकुआं नवाबगंज के रास्ते परसपुर करनैलगंज होकर जाएंगे। सुबह 6 बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।