Action should be taken against violators of lockdown: Mandalayukta
- फोटो : GONDA
गोंडा। मंडल में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट व भारतीय दंड विधान में दिए गए प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। यह बात मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने कही।
मंडलायुक्त ने कोविड-19 के संबंध में डीआईजी डॉ. राकेश सिंह, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने लॉकडाउन, टेस्टिंग, चिकित्सा सामग्री की स्थिति, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता की समीक्षा की। डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने 3 मई तक लॉकडॉउन का अनुपालन कराए जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक ने आयुक्त को पूरी स्थिति से अवगत कराया। बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल अशोक गुप्ता, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल गोंडा डॉ. अरुण लाल व अन्य उपस्थित रहे।