फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शिक्षकों पर कार्रवाई

Wed, 06 Jan 2016 12:06 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से नदारद रहने व विलंब से आने के आरोप में आठ शिक्षकों का वेतन व चार शिक्षामित्रों का मानदेय बीएसए ने रोक दिया है। अग्रिम आदेश के बाद वेतन व मानदेय निर्गत करने का निर्देश दिया गया है। खामियां मिलने पर तीन स्कूलों के शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने मंगलवार को बताया कि चार जनवरी को जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह के साथ सदर शिक्षा क्षेत्र के आठ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बिराहिमपुर में 9.35 बजे बच्चे तो उपस्थित मिले लेकिन शिक्षक सरिता तोमर व आराधना साहू एवं शिक्षामित्र बिना सूचना के स्कूल से नदारद मिले।

दोनों शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिराहिमपुर की सहायक अध्यापिका रेनूका सोनकर को उच्च प्राथमिक विद्यालय अजबनगर में अवैध रुप से संबद्ध होने के चलते तत्काल वहां से हटाने का निर्देश बीईओ को दिया गया है।
विज्ञापन


बच्चों की कमी व अन्य खामियां मिलने पर हेडमास्टर सुशील कुमार सिंह को कड़ी चेतावनी दी गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर के औचक निरीक्षण में 66 के सापेक्ष पांच बच्चों की उपस्थिति व अन्य खामियों के चलते शिक्षक हैदर अली व सिद्धार्थ कुमार का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया गया है।


प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में एमडीएम न बनने और बच्चों की कमी के चलते हेडमास्टर व शिक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई है। बिना मान्यता के संचालित तारा पब्लिक स्कूल कंदूपुर को तत्काल बंद कराने का निर्देश बीईओ को दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर और प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर की शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गई। प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर नवीन की शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव का वेतन व शिक्षामित्र अनिरुद्ध प्रसाद सिंह का मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है।

दो जनवरी को बीएसए ने सदर व शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला के शिक्षकों को शैक्षणिक स्तर में सुधार का निर्देश दिया।

शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बढ़ईपुरवा में खामियों के चलते इंचार्ज हेडमास्टर सुरेंद्र प्रताप यादव का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया है।

प्राथमिक विद्यालय बनकटवा पतझी में शिक्षकों को शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने का निर्देश दिया है। प्राथमिक विद्यालय लालपुर फगुइया के हेडमास्टर सौरभ शुक्ल का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़री के शिक्षकों को शैक्षणिक स्तर में सुधार करने की चेतावनी दी गई है। खंड शिक्षाधिकारियों को बीएसए ने इन स्कूलों की खामियों को तत्काल दूर कराने और बीएसए दफ्तर के वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार श्रीवास्तव को आरोप पत्र निर्गत कर जवाब तलब करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें