फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले प्रधान

विज्ञापन
फोटो-1-गोंडा में पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र सौंपते प्रधान संघ के पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को एक मांगपत्र सौंपा है। मांगपत्र में कहा गया कि 20 दिसंबर को ग्राम प्रधान रघुराज वर्मा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क पटाई का कार्य करा रहे थे। जिसमें श्रमिक व किसान के बीच मिट्टी खोदाई को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक राज बहादुर ने विवाद को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मोतीगंज थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों सहित ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक को थाने पर बुलाकर अपराधी की तरह व्यवहार करके अभद्रता की। इसके बाद शांतिभंग के तहत ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक का चालान कर दिया। इस घटना से जिले के सभी ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है।
प्रधानों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी करवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अवधेश उपाध्याय, प्रधान अनुराग सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, रघुराज वर्मा, रोजगार सेवक राज बहादुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें