फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता की अनदेखी पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन के पास कई माध्यमों से शिकायतें पहुंच रहीं हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने इस स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्माण कार्यों वाले विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गुणवत्ता विहीन व समय से कार्य न होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गत गुरुवार को विकास एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा आयोजित हुई। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाई गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन से बजट मिलने के बाद भी जिन विभागों या ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है वे तत्काल सुधार कर लें। तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को कराकर हैंडओवर कराएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्था से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिसवा मनकापुर का निर्माण कार्य, पुलिस आवास का निर्माण कार्य, नन्दिनी नगर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, कृषि कल्याण केन्द्र बेलसर, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, नरैचा छपिया में लोहिया पार्क, तरबगंज में पराशर ऋषि आश्रम सुंदरीकरण, मिशन कायाकल्प तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, उपनिदेशक कृषि, डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर आदि अधिकारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें