फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से महिला की मौत, परिवार के सात अन्य बीमार

विज्ञापन
फोटो-21 गोंडा में हलधरमऊ के छिटवापुर में डायरिया के प्रकोप के बाद पहुंचे एसडीएम हीरालाल। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। स्थानीय सीएचसी के अंतर्गत छिटवापुर गांव में डायरिया के प्रकोप से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। जिनमें से एक महिला की मौत हो गई, सात लोगों का जिला अस्पताल व सीएचसी पर इलाज चल रहा है। सूचना मिलते एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। वहीं, स्वास्थ्य टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ के छिटवापुर निवासी रामलली सिंह (72) की उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई। परिवार के सात अन्य सदस्य डायरिया के लक्षण वाले बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के मुखिया रामसूरत सिंह (52) सात अगस्त को बीमार हुए थे। बताया गया है कि उन्होंने बासी भोजन कर लिया, जिससे तबियत बिगड़ गई थी। मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खा रहे थे। तीसरे दिन परिवार के अन्य सदस्य किरन सिंह पत्नी रामसूरत (50) मौसमी सिंह (20) ज्योति सिंह (18), सोनाली सिंह (14), शिवम सिंह (नौ वर्ष) रिया सिंह (चार वर्ष) उल्टी दस्त से पीड़ित होकर बीमार पड़ गईं।
गुरुवार को रामलली की मौत के बाद ग्रामीणों ने महामारी फैलने की आशंका को लेकर एसडीएम व स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतप्रताप वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीमों ने गांव में डेरा डाल दिया। एंबुलेंस बुलाकर सभी बीमारों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तब तक करनैलगंज एसडीएम हीरालाल ने खुद पहुंचकर संक्रमण फैलने के मामले की पड़ताल की तथा अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। पता चला कि गांव के दो अन्य नकछेद व हनुमान की पत्नी भी डायरिया के लक्षणों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमों ने सभी मरीजों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से किरन सिंह व ज्योति सिंह को मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नौ वर्षीय शिवम व रिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य टीमों ने दवाओं का किया छिड़काव
गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों के बीमार होने से स्वास्थ्य टीम हरकत में आ गई। गांव में दवा का छिड़काव व क्लोरीन का वितरण किया गया। लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक कर बीमार होने पर तुरंत सूचित करने को कहा गया। स्वास्थ्य टीम में रामउजागर ओझा, जितेन्द्र चतुर्वेदी, अजय सिंह, अमर सिंह, अनूप सिंह आदि लगे रहे। एसडीएम ने स्वास्थ्य टीमों को लगातार गांव में बीमारी पर नजर बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। हर रोज जांच में नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को हुई कोरोना जांच में पांच नए लोग पॉजिटिव पाए मिले। नए संक्रमितों के साथ जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। रेलवे स्टेेशन, बस स्टाप व अस्पतालों में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। जिले में मंकीपॉक्स के एक भी मरीज नहीं पाए गए। सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा ने लोगों से कोरोनारोधी वैक्सीन की जरुरी डोज लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें