फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हवाई फायरिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 15 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रायपुर सुल्तानजोत गांव में शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में आरोपी पंकज मिश्रा की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) फूलचंद्र कुशवाहा ने मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार, पांच अक्तूबर को शराब की दुकान के पास कुछ लोगों ने विवाद के बाद हवाई फायरिंग की थी। इससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और वे दुकानें बंद कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामफेर तिवारी उर्फ पालू को मौके से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके बताए अनुसार बाद में मोहम्मद कलीम और पंकज मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। मौके से एक खोखा मिलने की बात भी अभियोजन ने कही। मामले में बचाव पक्ष ने रंजिश के चलते झूठा फंसाने का आरोप लगाया। अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन

चोरी के मामले में दो को मिली राहत
गोंडा। चोरी के मामले में आरोपी ननके सोनकर उर्फ ननकन और लवलेश उर्फ बोसू की जमानत अर्जी अदालत ने स्वीकार कर ली। अभियोजन के अनुसार, मोतीगंज के किनकी कॉलोनी पुरवा निवासी राममूर्ति पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में पीछे के रास्ते से घुसे। चोर लोहे का छोटा बक्सा और सूटकेस उठा ले गए। बाद में ये सामान घर से कुछ दूरी पर खेत के किनारे मिला। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बक्से में रखे पांच हजार रुपये और उनकी पत्नी के पायल, बाली व बिछिया गायब थे।- संवाद
मारपीट के मामले में दो को मिली जमानत
गोंडा। मारपीट के मामले में आरोपी रिंकू उर्फ अखिलेश बन और शिवकुमार बन की जमानत अर्जी एडीजे फूलचंद्र कुशवाहा ने स्वीकार कर ली। अभियोजन के अनुसार, धानेपुर थाना क्षेत्र की सावित्री देवी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 नवंबर 2020 की सुबह करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सावित्री देवी, उनके बेटे विनोद, अशोक और प्रह्लाद के साथ मारपीट की। इसमें अशोक और विनोद को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल गोंडा भेजा गया था। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें