फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने का आरोप

Thu, 15 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार के बनजरिया गांव में जमीन खरीदने के बाद पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली में दो लोगों को नामजद करते हुए 12 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के इमामबाड़ा मोहल्ला निवासी शबाना शमशी ने बताया कि उन्होंने बनजरिया निवासी ऋषिकेश मिश्र से बनजरिया गांव स्थित भूमि 11 मार्च 2026 को 37 लाख 93 हजार रुपये में खरीदी थी। इसके बाद जब भी वह अपने पति और परिवार के साथ जमीन देखने जाती थीं, तब रामबाबू शुक्ल निवासी नकही पांच लाख रुपये की मांग करते थे। रकम नहीं देने पर गांव में प्रवेश नहीं करने देने और फसल नहीं बोने देने की धमकी देते थे। आरोप है कि 30 जून को ऋषिकेश मिश्र, रामबाबू शुक्ल और उनके साथ 10-12 लोग उनके घर आए। वहां ऋषिकेश ने रामबाबू और खुद के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें