फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई का आरोप
विज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रही 10 वर्षीय बालिका को शिक्षिका द्वारा पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। शिक्षिका रंजीता वर्मा ने छात्रा के बीमार होने तथा परिजनों द्वारा उसे नाजायज तरीके से परेशान करने के लिए आरोप लगाने की बात कही है। मामला शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय घरकुइयां का है। यहां पढ़ने वाली खुशबू नाम की छात्रा शुक्रवार को बेहोश होकर गिर गई। उसके बाद विद्यालय में मौजूद शिक्षिका ने उसके परिजनों को सूचना दी और खुद पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गई। उसके बाद परिवार के लोग छात्रा को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। छात्रा के पिता ने शिक्षिका रंजीता वर्मा पर छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत भी खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज से की। खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल पूरे मामले की जांच भी की। शिक्षिका अनीता वर्मा का कहना है कि छात्रा एक वर्ष से बीमार चल रही है। अस्थमा की मरीज है। शिक्षिका का आरोप है कि छात्रा के परिवार के लोग पूर्व में अपने परिवार की एक लड़की की जन्मतिथि बदलवाने का उसपर दबाव डाल रहे थे। इसी से नाराज होकर गलत आरोप लगा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। छात्रा की पिटाई का कोई मामला सामने नहीं आया। फिलहाल पूरे मामले की जांच वह खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें