फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में लेखपाल निलम्बित, दस को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उपजिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल ने विधानसभा करनैलगंज व कटरा बाजार की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा की गई। लापरवाही पाए जाने पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने 10 सुपरवाइजर/लेखपाल को कठोर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि सोमवार को तहसील की दो विधानसभाओं की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के दौरान कटरा बाजार के कुल 201 एवं करनैलगंज विधानसभा के कुल 300 मतदान स्थलों पर 18 से 19 एवं 18 से 30 आयु वर्ग के मतदाताओं का परिवर्धन शून्य पाया गया।
सर्वेक्षण कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने से सुपरवाइजर विनय कुमार यादव लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा सुपरवाइजर लेखपाल आत्माराम, कुमारी ललिता, बृजेश कुमार, नीरज कुमार यादव, बब्बन सिंह, देवी प्रसाद, रवि सिंह, ज्ञानचंद पांडेय, राजेंद्र कुमार को कठोर चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि जो बीएलओ 2 दिन के अंदर शून्य परिवर्धन वाले मतदान स्थलों पर पांच महिला एवं पांच पुरुष मतदाताओं के परिवर्तन नहीं जमा करता है।
उसके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिस सुपरवाइजर द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में अपने पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जाएगी उसके विरुद्ध विभागीय कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें