गोंडा। तरबगंज तहसील के महरमपुर और रांगी गांव में कृषि अनुदान वितरण में अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बाढ़ में हुए नुकसान में कृषि अनुदान का सही तरीके से वितरण नहीं किया जा रहा है और इसमें अनियमितताएं की जा रही हैं। जांच में आरोप सही मिले।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने लेखपाल नीतीश कुमार को उनके पद से हटाकर उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, तहसील तरबगंज में संबद्ध कर दिया। उनके पूर्व के क्रियाकलापों और अनुदान वितरण में उनकी भूमिका की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने तहसीलदार तरबगंज को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।