फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एडीएम के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक निलंबित

Sun, 21 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला तहसील में भवन स्वामी से एडीएम के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में एसडीएम अवधेश कुमार ने क्षेत्र के लेखपाल अखिलेश कुमार वर्मा व राजस्व निरीक्षक राम श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। तहसीलदार से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। मामले का संज्ञान लेकर आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने जांच भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। इसकी जांच वह खुद करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उतरौला तहसील के मानापार बहेरिया के निवासी सैफ व राजस्व कर्मियों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसमें एडीएम से मामला निस्तारित कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग हो रही थी। मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम ने जांच शुरू करा दी थी।

इस खबर का आयुक्त ने संज्ञान लिया तो राजस्व विभाग में खलबली मच गई। आननफानन गांव के लेखपाल को निलंबित कर रिपोर्ट भेज दी गई। लेकिन आयुक्त का मानना है कि मामला बड़े स्तर का है। किसी उच्चाधिकारी के नाम पर रूपये मांगे जाने का ऑडियो है। ऐसे में मामले की गंभीरता से जांच जरूरी है। इस पूरे प्रकरण में बड़े मामले सामने आने के भी संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें