रुपईडीह (गोंडा)। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के वीरपुर चौराहा की रहने वाली अनम बानो (16) अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से परीक्षा देकर वापस घर जा रही थी।
गोंडा-बहराइच मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आर्यनगर पुलिस चौकी के प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्रा को अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।