फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संक्रमण के कारण नवजात की हुई थी मौत

Wed, 01 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुई लापरवाही, सीएमओ ने डिप्टी सीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

गोंडा। तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बुधवार रात विस्तृत रिपोर्ट भेजी। सीएमओ ने बताया कि प्रसव के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है, बल्कि संक्रमण की वजह से नवजात की मौत हुई है।
बीएचसी में परिजनों की ओर से सहमति पत्र न भरवाने के कारण स्टाफ नर्स कांती का तबादला कर दिया गया है। करनीपुर पंडित पुरवा निवासी दद्दन यादव ने आरोप लगाया था कि उसने 24 फरवरी को गर्भवती पत्नी कुसुमा को प्रसव पीड़ा होने तरबगंज सीएचसी पर भर्ती करवाया गया था। जहां हालत गंभीर होने के बावजूद नहीं रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिलाती रही। जिससे प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। सीएमओ ने बताया कि स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के पहले बीएचटी पर तीमारदारों का सहमति नहीं लिया। जिसके कारण स्टाफ नर्स कांती का तबादला बेलसर सीएचसी पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें